फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 25 principals and secretaries on wastage of water

पानी की फिजूल बर्बादी पर 25 प्रधान व सचिवों को नोटिस

Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Notice to 25 principals and secretaries on wastage of water
आगरा। गांव में पानी की बेवजह बर्बादी पर 25 से अधिक प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ पंचायतीराज विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। भूजल का दुरुपयोग नहीं रुकने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। प्रत्येक गांव में जांच के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉक में 695 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चार लाख से अधिक सबमर्सिबल पंप लगे हैं। अंधाधुंध भूजल दोहन के साथ घंटों पानी नालियों व रास्तों में बहता है। कीचड़ व जलभराव की समस्या होती है। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। इनमें ग्राम प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी तय की गई है। सबमर्सिबल का बिजली कनेक्शन काटने व जुर्माना लगाने का प्रावधान है। जिला पंचायतराज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि फतेहाबाद और जैतपुर से सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं। 25 प्रधान व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस से संतुष्ट नहीं होने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरौदा गांव में बुधवार को दस सबमर्सिबल संचालकों को नोटिस जारी किए गए। पंचायत सचिव अनिल कुमार के मुताबिक ये सभी लोग पानी की बर्बादी करते मिले। तीन दिन में स्थिति सुधार नहीं होने पर इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। बीडीओ सुष्मिता यादव ने बताया कि जिन्हें नोटिस दिया है उन्हें सोक पिट बनाना होगा। ग्राम प्रधान ओम सोलंकी ने भी ग्रामीणों को पानी की बर्बादी के बारे में चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed