{"_id":"643841520bcbcbe5ef023026","slug":"notice-to-17-engineers-on-negligence-in-electricity-bill-collection-mainpuri-news-c-25-1-123754-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली बिल वसूली में लापरवाही पर 17 अभियंताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली बिल वसूली में लापरवाही पर 17 अभियंताओं को नोटिस
Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
बिजली के बकाया बिल में वसूली में लापरवाही पर करने पर विद्युत निगम अब सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने सभी एई और जेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने लिखा है कि एमओयू के अनुसार वसूली नहीं की गई है, ऐसे में उनके विरुद्घ कार्रवाई क्यों न की जाए।
विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल वसूलने और बिजली चोरी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन और प्रशासन दोनों ही इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी के तहत अप्रैल में बकाया बिल वसूलने के लिए सभी उप खंड अधिकारी (एई) और अवर अभियंता (जेई) के साथ वसूली लक्ष्य का एक एमओयू हस्ताक्षरित कराया गया था। अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता ने 10 अप्रैल की समीक्षा में पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की प्रगति बेहद खराब है। इस पर उन्होंने सभी चार एई और 13 जेेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कुल 17 अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही चेतावनी दी है कि लक्ष्य पूरा न होने पर किसी भी कार्रवाई के लिए वे स्वयं ही उत्तरदायी होंगे। नोटिस जारी होने के बाद अभियंताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
-- -
बकाया बिल वसूल करने और बिजली चोरी रोकने के शासन के सख्त आदेश हैं। लापरवाही पर 17 अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-अशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता, खंड द्वितीय।