{"_id":"5ddcf2ba8ebc3e549b507347","slug":"notice-sent-to-discipline-committee-by-leaders-expelled-from-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने किया 'संघर्ष' का एलान, अनुशासन समिति को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने किया 'संघर्ष' का एलान, अनुशासन समिति को भेजा नोटिस
Tue, 26 Nov 2019 03:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से निष्कासित किए गए 12 कार्यकर्ताओं में से एक अरविंद दौनेरिया एडवोकेट ने पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला को कानूनी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
दौनेरिया ने नोटिस में कहा है कि वह 45 वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद दौनेरिया स्वाधीनता सेनानी और विधायक भी रहे हैं। उनके ताऊ भी स्वाधीनता सेनानी थे। वह लगातार पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे हैं।
20 नवंबर को उन्हें जानकारी मिली कि समाचार पत्रों में उनके निष्कासन का समाचार प्रकाशित हुआ है। निष्कासन करने से पहले नोटिस क्यों नहीं भेजा गया। किस आरोप में उन्हें निष्कासित किया गया। अभी तक निष्कासन संबंधी कोई नोटिस भी उन्हें नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वह निष्कासन निरस्त करें, अन्यथा कारण स्पष्ट करें।

वहीं कांग्रेस से निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुरा में हनुमान मंदिर पर आयोजित जनता अदालत का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस की मजबूती के लिए संघर्ष करने का एलान किया गया।
हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसजन संघर्ष समिति को भंग नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह पार्टी के एजेंडे पर ही काम करेगी। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, अरविंद दौनेरिया एडवोकेट, नदीम नूर, अयूब अहमद, मुन्ना मिश्रा, मनीष जुम्मानी, कपिल गौतम ने कहा कि उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है मगर वह निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ हैं।
इस दौरान देव प्रकाश शर्मा, इरफान कुरैशी, संजय यादव, राकेश अग्रवाल, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने पिनाहट में व्यापारी के घर में लूटपाट और महिला की हत्या की घटना पर रोष जताया है। कहा है कि पुलिस ने अगर दो दिन के अंदर खुलासा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।