{"_id":"5ff0b5568ebc3ecd6a7d4432","slug":"notice-mainpuri-news-agr4746803144","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक के आदेश की अवहेलना पर डीआईओएस को जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक के आदेश की अवहेलना पर डीआईओएस को जारी हुआ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेश के बाद भी इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता की नियुक्ति की मूल फाइल गायब करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को नोटिस जारी किया है। 10 महीने में दो बार भेजे गए आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में तैनात एक प्रवक्ता की नियुक्ति का मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब है। प्रवक्ता की दो साल से फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने की शिकायत मुख्यमंत्री और निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद से की जा रही है। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में निदेशक को बताया था कि प्रवक्ता का मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली कॉलेज से गायब है।
इस पर निदेशक ने वर्ष 2020 में दो बार जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। दो बार आदेश के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, साथ ही निदेशक को कोई जवाब भी नहीं दिया। इस पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी जाहिर करते हुए 31 दिसंबर 2020 को फिर से नोटिस जारी करते हुए मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और कार्रवाई से अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कब-कब जारी हुआ पत्र
-11 फरवरी 2020 को जिला विद्यालय निरीक्षक को पहला पत्र जारी किया गया। इसमें मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए।
-27 अगस्त 2020 को जिला विद्यालय निरीक्षक को दूसरा पत्र जारी हुआ। इसमें कार्रवाई के साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत की छायाप्रति भी भेजी गई।
पूर्व जेडी और प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हो चुके हैं तलब
इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में प्रवक्ता की नियुक्ति के मामले में फरवरी 2020 में प्रवक्ता की नियुक्ति को अनुमोदन देने वाले पूर्व जेडी और तत्कालीन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन ने निदेशालय में तलब किया था। इस दौरान हुई सुनवाई में शासन ने प्रवक्ता का मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। जांच चल रही है। जांच में जो भी मामला स्पष्ट होगा उसके अनुसार संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक