फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NOTICE

पशु चिकित्सालय में खराब मिला दवा का रखरखाव, चार नमूने भरे

Mon, 07 Dec 2020 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
NOTICE
मैनपुरी। दवाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सोमवार और भांवत चौराहा स्थित सदर पशु चिकित्सालय पहुंची। यहां टीम को दवाओं के स्टॉक रूम और फ्रिज में गंदगी मिली। टीम ने यहां से चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल सदर पशु चिकित्साल पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने दवा का स्टॉक रूम देखा। स्टॉक रूम में दवाएं अस्त व्यस्त पड़ी थीं। इसके साथ ही गंदगी भी थी। वैक्सीन को ठंडा रखने के लिए लगे फ्रिज में भी गंदगी मिली। इस पर साफ-सफाई के लिए अस्पताल प्रशासन को कहा। इस दौरान पशुओं की चार दवाओं के नमूने भी लिए गए। इसमें पॉविडिन आयोडीन ऑइंटमेंट, फिन फोर बोलस, पेटिसो बोलस और कीटोप्रोफेन एंड पैरासिटामोल बोलस शामिल हैं।
विज्ञापन

चारों दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि दवाओं का बेहतर रखरखाव किया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा उन्होंने एक्सपाइरी दवाओं का भी स्टॉक चेक किया। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह तोमर और औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed