फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to machinery supplier including bank manager

Agra News: बैंक प्रबंधक सहित मशीनरी सप्लायर को नोटिस जारी

Tue, 30 Apr 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to machinery supplier including bank manager
बैंक प्रबंधक सहित मशीनरी सप्लायर को नोटिस जारी
विज्ञापन

- महिला कांग्रेस आगरा जोन की अध्यक्ष के साथ 27 लाख की ठगी का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस नेत्री के साथ 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित फ्लोर मिल के सामान की सप्लाई करने वाले सप्लायर को नोटिस जारी किया गया है। पीड़िता द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की गई है।

शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी ममता राजपूत महिला कांग्रेस की आगरा जोन की अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत फ्लोर मिल लगाने के लिए 31 जुलाई 2023 को आवेदन किया। जांच तथा औपचारिकताएं पूरी हाेने के बाद 20 नवंबर 2023 को उनका 40 लाख रुपये का लोन यूनियन बैंक शाखा कचहरी रोड से स्वीकृत हुआ। बैंक द्वारा जय मां दुर्गा इंटर प्राइजेज नगला मकरोल रोहता आगरा के संचालक सुरेंद्र तोमर के खाते में मशीनों की आपूर्ति के लिए 27 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से 20 नवंबर 2023 को भेज दिए थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि खाते में भुगतान होने के बाद भी संचालक सुरेंद्र तोमर ने मशीनों की आपूर्ति नहीं की है। बैंक द्वारा भेजे गए तीन नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। मशीनें नहीं लग पाने से वह व्यापार शुरू नहीं कर पा रही हैं। काम शुरू नहीं हो पाने के बाद भी बैंक के दबाव के चलते उनको लोन की तीन किस्तें अदा करनी पड़ी हैं। पीड़िता ने न्याय दिलाने की मांग की है। प्राधिकरण सचिव ने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित फ्लोर मिल के सामान की सप्लाई करने वाले सप्लायर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed