फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to hospital operator for not renewing

Agra News: नवीनीकरण नहीं कराने पर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी

Sun, 05 May 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 May 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to hospital operator for not renewing
नवीनीकरण नहीं कराने पर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी
विज्ञापन

- सीएमओ के निर्देश पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार नवीनीकरण न कराने वाले स्वास्थय केंद्रों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को एक और हॉस्पिटल संचालक पर कार्रवाई की गई है। बार-बार की चेतावनी के बाद भी नवीनीकरण न कराने पर किशनी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि किशनी रोड स्थित शिवम हॉस्पिटल के संचालक से कई बार कहा गया कि वे अपना नवीनीकरण करा लें लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया गया। सीएमओ के निर्देशन नोडल अधिकारी झोलाछाप डॉ. विजेंद्र सिंह ने शिवम हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में नवीनीकरण कराने की चेतावनी दी है। तीन दिन में नवीनीकरण न कराने पर हॉस्पिटल को सील करने की बात कही है। सीएमओ ने जिले के सभी हॉस्पिटल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जिनका पंजीकरण नहीं है वे पंजीकरण करा लें और जिन लोगों ने अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया है वे नवीनीकरण करा लें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि बिना पंजीकरण के कोई अस्पताल नहीं संचालित होगा। उन्होंने क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed