फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued for attachment of property of samajwadi party leaders in etah

एटा के सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं: पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति कुर्क करने के नोटिस जारी

Wed, 01 Jun 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

सपा नेता एवं अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों भाइयों की संपत्ति कुर्क करने के नोटिस जारी हुए हैं। 

विज्ञापन
Notice issued for attachment of property of samajwadi party leaders in etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। दोनों भाइयों की संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक महीने में वह हाजिर नहीं होते हैं तो संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने 18 अप्रैल को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अलीगंज के पूर्व विधायक पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में उनके खिलाफ अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट से उनके वारंट जारी कर दिए गए। पुलिस ने सपा नेताओं के आवासों व प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कर दिए। साथ ही लगातार दबिश भी दी गई। दोनों सपा नेता फरार हैं। 
विज्ञापन


अब न्यायालय ने दोनों सपा नेताओं के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा का नोटिस जारी किया है। अब पुलिस उनके प्रतिष्ठानों पर इसका नोटिस चस्पा कर मुनादी कराएगी। नियमानुसार उन्हें एक महीने के अंदर न्यायालय में उपस्थित होने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में पेश हुए अधिवक्ता

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित परिवार के छह लोगों पर थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज है। इसमें उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। थाना पुलिस ने 21 मई को उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचीं। 

सोमवार को उनके अधिवक्ता उनका पक्ष रखने पहुंचे। उनकी ओर से जवाब दाखिल किया, लेकिन पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। जैथरा थाना प्रभारी ने बताया कि अधिवक्ता को दूसरा नोटिस दे दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष जहां चाहें जानकारी देकर अपने बयान दर्ज करा सकती हैं। ऐसा न करने पर एक और नोटिस देकर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी कराए जाएंगे।

सीओ सिटी कालू सिंह ने कहा कि न्यायालय से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक के गैंगस्टर एक्ट मामले में धारा 82 के नोटिस जारी हुए हैं। नोटिस उनके प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए जाएंगे। वहीं मुनादी कराई जाएगी। निर्धारित समय बाद धारा 83 की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed