फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not water, but gulping down filth.

Agra News: पानी नहीं, भर रहे गंदगी का घूंट

Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Not water, but gulping down filth.
घरों में पहुंच रहा काला गंदा बदबूदार पानी।
आगरा। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जलकल विभाग लोगों को साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रहा है। स्वच्छ गंगाजल का इंतजार कर रहे शहर के लाखों लोगों को गंदा जल मिल रहा है। राजामंडी, गोकुलपुरा, मंसा देवी, ठठेरान गली, छपैटी, अशोक नगर, शहीद नगर, टैगोर नगर, ताजगंज और धाकरान क्षेत्र के पास गूजर तोपखाना, नाई की मंडी के दूषित पानी से परेशान हैं।
विज्ञापन

सीवर की तरह बदबूदार, गंदा और काला पानी नलों से निकल रहा है। पार्षदों ने नगर निगम और जलकल महाप्रबंधक से साफ पानी दिलाने की मांग की है। मंगलवार सुबह राजामंडी, मंसा देवी गली, गोकुलपुरा, अशोक नगर में घरों के नलों से अत्यंत मटमैला व दूषित पानी आया।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने बताया कि बर्तनों व बाल्टियों में भरा पानी किसी भी सूरत में इस्तेमाल के योग्य नहीं है। जलकल विभाग के इंजीनियर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। राजामंडी वार्ड में मंसा देवी गली, छपैटी, ठठेरान गली में सुनील वर्मा ने गंदा पानी आने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 साल से यहां भाजपा के पार्षद और 15 साल से भाजपा के ही विधायक हैं लेकिन पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। बड़ा गालिबपुरा, छोटा गालिबपुरा, तोपखाना, हवेली करीब खां, डेरा सरस और हल्का मदन के लोगों ने दो दिन पहले जाम लगाया था लेकिन वहां अब तक पानी नहीं पहुंच सका है।


- पूरे क्षेत्र में नाले, नालियों से होकर पानी की लाइनें डाल दी गई हैं। लीकेज होने पर गंदा पानी पहुंच रहा है। यह पानी पीने और नहाने के लायक भी नहीं है। महाप्रबंधक आकर खुद देखें। - मंजू प्रजापति, पार्षद, राजामंडी
- खुद को भगीरथ बताने वाले हमारे क्षेत्र के विधायक और मंत्री के घर के पास रहने वाले लोग प्यासे हैं। 15 साल से वह विधायक और पांच साल से मंत्री हैं लेकिन गंगाजल छोड़िए, नहाने लायक भी पानी नहीं दिला पा रहे हैं। - श्रीराम धाकड़, पार्षद, धाकरान


गंदे पानी की आपूर्ति क्यों हो रही है, इसकी जांच के लिए महाप्रबंधक जलकल से कहा गया है। पूरी जांच कराकर दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed