{"_id":"681837b2cefc018cf3083e4e","slug":"not-only-the-land-but-also-the-money-was-grabbed-case-was-filed-against-four-people-made-a-fake-deed-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: जमीन ही नहीं, रकम भी हड़प ली...फर्जी बैनामा कराने वाले चार के खिलाफ केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जमीन ही नहीं, रकम भी हड़प ली...फर्जी बैनामा कराने वाले चार के खिलाफ केस हुआ दर्ज
Mon, 05 May 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 09:29 AM IST
सार
फर्जी बैनामा कर जमीन के साथ रकम हड़पने वाले चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला 1998 का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के मोहम्मदपुर में वृद्धा की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने के बाद उनकी लाखों रुपये की जमीन हड़प ली गई। एडीए ने जमीन के कुछ हिस्से का अधिग्रहण किया था। आरोपी ने वह रकम भी ले ली। पुलिस ने सुशील गोयल, प्रदीप बंसल सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बोदला, जगदीशपुरा के सुधीर गोयल ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि उनकी दादी शांति देवी व परिवार की दो अन्य महिलाओं की भूमि मोहम्मदपुर में थी। इस जमीन का शास्त्रीपुरम योजना के लिए अधिग्रहण किया गया। उस समय मोहम्मदपुर के प्रधान सुशील गोयल के पिता दुलीचंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि सुशील ने इसी का फायदा उठाकर उनकी दादी व दो अन्य महिलाओं की जमीन का बैनामा वर्ष 1988 में करा लिया। इसके बाद फर्जी अभिलेखों से राजस्व रिकाॅर्ड में अपने नाम नामांतरण करा लिया। मुआवजा भी ले लिया। दादी की मृत्यु के बाद उन्हें इस फर्जीवाडे़ की जानकारी हुई। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। सुशील गोयल पर धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं।