फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not only cough and fever also cancer and diabetes fake medicine are being sold in agra

जान से खिलवाड़: नकली दवा माफिया का खेल, खांसी और बुखार ही नहीं, कैंसर, डायबिटीज रोगी भी रहें सावधान

Wed, 25 Oct 2023 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 10:28 AM IST
सार

नकली का चलन अब खाने-पीने की चीजों में ही नहीं दवाओं में भी हो गया है। नकली दवाओं के कारोबार से लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Not only cough and fever also cancer and diabetes fake medicine are being sold in agra
नकली दवा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा शहर में नकली मोबिल ऑयल, घी, पेट्रोल, मिट्टी का तेल आदि ही नहीं, दवाओं का गोरखधंधा खूब चल रहा है। एक-दो शहर ही नहीं, पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक नकली दवाओं की सप्लाई हो रही है। अवैध कारोबार पर कई बार पुलिस और औषधि विभाग ने छापेमारी की। करोड़ों की दवाओं को जब्त कर मुकदमे तक लिखे गए, लेकिन हर बार एक नए दवा माफिया लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में दवाओं का बड़ा कारोबार होता है। फुव्वारा बाजार से लेकर अलग-अलग इलाकों में गोदाम से लेकर दुकानें हैं। नशे के अवैध कारोबार को लेकर कई बार पंजाब पुलिस दबिश दे चुकी है। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर ले जा चुकी है। मगर, यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


6 करोड़ की दवाएं, बांग्लादेश तक सप्लाई
पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने 8 जुलाई को बिचपुरी और सिकंदरा में विजय गोयल की बिना लाइसेंस के संचालित दो फैक्टरी पकड़ी थीं। दोनों से 6 करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की थीं। इनमें कोडीन सिरप, मशीनें बरामद की थीं। इसके बाद बिचपुरी में दो गोदाम से 50 लाख रुपये की दवाएं भी बरामद की थीं। जांच में 36 नमूनों में 19 नमूने फेल हो गए थे। आरोपी हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से कच्चा माल मंगाकर दवाएं तैयार कर बांग्लादेश तक खपाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: आगरा में सुबह-सुबह युवक के सीने में मारी गोली, आरोपी हुआ मौके से फरार
 

एक्सपायर दवाओं की री पैकिंग कर बिक्री
वर्ष 2021 में आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में चल रही फर्म राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर्स में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा री पैकिंग कर बेचने का खेल पकड़ा गया था। इनमें नशे और मधुमेह की दवाइयां शामिल थीं। मथुरा में भी छापेमारी की गई थी। 40 लाख की दवा समेत एक करोड़ रुपये का माल भी जब्त किया गया। पुलिस ने छीपीटोला निवासी प्रदीप राजौरा, धीरज राजौरा के साथ मथुरा के सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया। उनसे 10 कपंनियों की दवाएं मिली थीं।

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो बनाया नकली सैनिटाइजर
मई 2021 में कटरा वजीर खां, एत्माद्दौला में पुलिस ने नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी पकड़ी थी। सैनिटाइजर के साथ हैंडवाश, टायलेट-फ्लोर क्लीनर भी बन रहा था। पुलिस ने सामान और मशीन बरामद की थीं। दो मालिक गिरफ्तार किए गए थे। कोरोना संक्रमण में सैनिटाइजर की मांग बढ़ने की वजह से फैक्टरी बनाई गई थी। माल की सप्लार्ई आसपास के जनपदों में की जा रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा।

ये भी पढ़ें -  Agra Fire: आग लगने से गोदाम में रखे पटाखों में धमाका, पूरे इलाके में हड़कं; दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

 

अवैध फैक्टरी में छापा 
जून 2021 में औषधि विभाग और पुलिस ने गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान बनाने वाली अवैध फैक्टरी में छापा मारा था। मेडिकल डिवाइस, ग्लव्स, सिरिंज, सैनेटरी पैड, मास्क समेत सर्जिकल का सामान जब्त किया था। पैकिंग मशीन भी बरामद की थीं। इसमें ज्यादातर माल नकली था। पकड़े गए माल की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये थी। फैक्टरी तकरीबन डेढ़ साल से चल रही थी। मामले में कार्रवाई की गई थी।

टीम पकड़ती है, मुकदमे दर्ज कराते हैं
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय का कहना है कि नकली दवाओं की फैक्टरी और गोदाम की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ छापेमारी की जाती है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। नमूनों की जांच कराई जाती है। पूर्व में कई मामले पकड़े भी जा चुके हैं। इनमें सख्त कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें -  बीसीए पास युवक का गैंग: क्रिप्टोकरेंसी से कम समय में करोड़पति बनाने का दिखाया सपना, ऐसे ठगे  10 करोड़ रुपये
 

नशे की दवाओं का भी बड़ा कारोबार
शहर में बड़े स्तर पर नशे की दवाओं का कारोबार भी चल रहा है। नौ महीने में 3 मामले पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले भी पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी दो तरीके अपना रहे हैं। एक तो नशे की दवाओं का निर्माण करते हैं। दूसरा फर्जी बिल और फर्म के नाम से बेचते हैं। बिहार, गुजरात सहित पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक इन दवाओं की खेप पहुंच रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed