फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not Meerut, now the hearing will be held in the Anti-Corruption Court of Agra.

Agra News: मेरठ नहीं, अब आगरा के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में होगी सुनवाई

Fri, 09 Jan 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Not Meerut, now the hearing will be held in the Anti-Corruption Court of Agra.
आगरा। भ्रष्टाचार के मामले में अब आरोपियों को मेरठ नहीं जाना पड़ेगा। आगरा में ही भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट खुल गई है। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के मामलों की सुनवाई होगी। एडीजे मृदुल दुबे को इस अदालत के पहले न्यायिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने 16 अक्तूबर को 18 जिलों में 22 नई भ्रष्टाचार निरोधक अदालतें बनाने का आदेश दिया था। एंटी करप्शन कोर्ट में नेताओं, सरकार के राजपत्रित अधिकारियों, पुलिस, प्रशासनिक सहित राजस्व विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार के केसों की सुनवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक गिने चुने जिलों में ही विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संचालित थे।
विज्ञापन

आगरा मंडल समेत आसपास के कई जिलों के आरोपियों की पेशी मेरठ की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में होती थी। ऐसे में काफी समय लगता था। विवेचक को हर तारीख पर परेशान होना पड़ता था। आगरा कमिश्नेट में विजिलेंस थाना है। इसके अलावा एंटी करप्शन यूनिट है। इनमें हर साल 100 से अधिक शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित आती हैं। इन शिकायतों की जांच की जाती है। जांच में काम के बदले रुपये मांगे जाने की पुष्टि होने पर टीम बनाकर गिरफ्तारी भी होती है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को केस दर्ज करने के बाद मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाता था। वहीं पर सुनवाई होती थी। आगरा में अदालत बन जाने के बाद अब इन मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। आरोपियों की पेशी से लेकर साक्ष्य पेश करने में पुलिसकर्मियों को समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई में आएगी तेजी
मेरठ में सुनवाई होने की वजह से पीड़ितों के साथ पुलिस को लंबी दूरी तय कर जाना पड़ता था। समय अधिक लगता था। आगरा में कोर्ट बनने से समय की बचत होगी। सुनवाई में भी तेजी आएगी। - राधाकृष्ण गुप्ता, डीजीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed