{"_id":"5a6219d24f1c1b83268b53ee","slug":"not-entry-on-vehicles-of-other-district-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकती है परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में चार पहिया और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश शनिवार सुबह से नहीं होगा। पुलिस द्वारा यह व्यवस्था वसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है।
पुलिस की व्यवस्था के अनुसार मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ सैय्या संयुक्त जिला अस्पताल, छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोके जाएंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को दारुक पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों से वसंत पंचमी पर मंदिरों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की मांग की है।

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 22 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसी दिन बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ने के साथ ही वृंदावन के सभी मंदिरों में होली का आगाज हो जाएगा।
मंदिर सेवायत प्रणव गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज वसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं।
उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी से ही ब्रज में 40 दिन का होली उत्सव प्रारंभ हो जाता है। उन्हाेंने बताया कि मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में वसंत पंचमी की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।