फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   not all merchants of Agra are against of goods and services tax

...तो आगरा के सभी कपड़ा व्यापारी जीएसटी के विरोध में नहीं

Sat, 10 Jun 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Jun 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
not all merchants of Agra are against of goods and services tax
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई से देश भर में लागू होने जा रहे वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के विरोध में आगरा के कपड़ा व्यापारी एक मत नहीं हैं। इसका अंदेशा शनिवार को व्यापारियों प्रदर्शन को देखकर लग गया। बाजार बंद और विरोध प्रदर्शन के दौरान आगरा में कहीं तो प्रतिष्ठान बंद रहे लेकिन कई व्यापारियों ने धरना स्‍थल के पास ही अपनी दुकानों को खोले रखा।  
विज्ञापन


आगरा में शनिवार को सुबह से शुरू हुए कपड़ा व्यापारियों के बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। आगरा के प्रमुख मार्केट सुभाष बाजार में कपड़ा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन और सभा की। इस दौरान आलम ये रहा कि सभा के निकट ही थोक बाजार तो पूरी तरह बंद था लेकिन खुदरा के कई प्रतिष्ठान खुले रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अन्य बाजार जैसे बाईपास, कमला नगर, शाहगंज और राजा की मंडी में भी कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। व्यापा‌री एसोसिएशन के आह्वान के बाद भी दुकानें बंद न करना ये दर्शा रहा है कि सभी व्यापारी इसके विरोध में नहीं है। ऐसे में ये विरोध कितने दिन चलता है कहा नहीं जा सकता। हालांकि एक जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू होना तो तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed