फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nose had become crooked in the accident surgery done in SN deformity was corrected

UP News: हादसे में टेढ़ी हो गई थी नाक, एसएन में हुई जटिल सर्जरी... विकृति को किया गया ठीक

Fri, 02 Aug 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी रोग विभाग में राइनोप्लास्टी कर नाक की विकृति को ठीक किया गया। बताया गया कि मरीज की एक सड़क हादसे में नाक टेढ़ी हो गई थी। 
 

विज्ञापन
nose had become crooked in the accident surgery done in SN deformity was corrected
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी रोग विभाग के चिकित्सकों ने राइनोप्लास्टी कर विकृत नाक को ठीक किया है। इसे चिकित्सकीय भाषा में सैडल नोज डिफॉर्मिटी कहते हैं। सर्जरी से मरीज की नाक सीधी हो गई है।
विज्ञापन


विभाग की डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि हाथरस के कुलदीप (22) की दो साल पहले सड़क हादसे में नाक टूट गई थी। ऑपरेशन नहीं करा पाने से नाक विकृत हो गई। अंदरूनी हड्डी टेढ़ी होने से मरीज को सांस लेने में भी दिक्कत होती थी। मरीज पेशे से मजदूर है, आर्थिक तंगी की वजह से ऑपरेशन नहीं करा पा रहा था।
विज्ञापन


बीते 29 जुलाई को मरीज एसएन में भर्ती हुआ। इसकी जांच कराने के बाद राइनोप्लास्टी का निर्णय लिया। इसमें नाक की हड्डी, कार्टिलेज या त्वचा में परिवर्तन कर नाक के आकार को सीधा किया जाता है। इस विधि से मरीज की नाक हड्डी को सीधा करते हुए ग्राफ्टिंग भी की गई। मरीज की नाक सीधी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में गंभीर मर्ज के ऑपरेशन समेत चिकित्सकीय सेवाएं बढ़ी हैं। यहां मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed