{"_id":"58864b7a4f1c1ba333cf435f","slug":"north-seat-went-off-at-three-congress-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर सीट पर उतर गए कांग्रेस के तीन उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर सीट पर उतर गए कांग्रेस के तीन उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
congress logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के 24 घंटों के भीतर ही मतभेद सामने आ गए। यह सीट सपा के खाते में होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तीन दावेदारों ने इस सीट से नामांकन कर सबको चौंका दिया है। जबकि सपा प्रत्याशी भी अपना फार्म दाखिल कर चुका है।
सपा और कांग्रेस गठबंधन की रविवार शाम को ही औपचारिक घोषणा की थी। इसके तहत खेरागढ़, ग्रामीण और दक्षिण विधानसभा सीट कांग्रेस को दी गईं। मगर, सोमवार को डा. डीसी गोयल, अरविंद दौनेरिया और पंकज सचदेवा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उत्तर विधानसभा सीट पर भी अपना नामांकन कर दिया। तीनों ने खुद को कांग्रेस का उम्मीदवार बताया। बी फार्म बाद में जमा कराए जाने की बात कही। इससे राजनीति गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया क्योंकि इनसे पहले सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे।
बता दें कि उत्तर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डा. डीसी गोयल को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा गठबंधन की बातचीत के बीच ही शुरू हो गई थी। मगर, अंतिम वक्त पर यह सीट सपा के खाते में चली गई। सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय का यादव का कहना है कि यह सीट सपा के खाते में है। प्रत्याशी का बी फार्म भी आ चुका है। वहीं इस मामले में डा. डीसी गोयल कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।