{"_id":"56f6f1c94f1c1bac31f14e2f","slug":"non-fees-giving-col-also-include-in-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस न देने वाले कालेजाें पर भी मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस न देने वाले कालेजाें पर भी मेहरबानी
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
Updated Sun, 27 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन का परीक्षा शुल्क बिना परीक्षा नहीं कराने का ऐलान फुस्स हो गया। शुल्क जमा न करने वाले सभी कालेज परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी छूट अधिकारियों ने दी है। मेहरबानी पाने वाले ऐसे 60 कालेज हैं। इनसे 15 अप्रैल तक शुल्क जमा कराने के लिए शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। शुल्क जमा होने के बाद ही परीक्षाएं कराने के लिए ही 11 मार्च से होने वाली परीक्षाएं टालीं गईं थीं। इस तिथि तक 300 कालेजों पर 2015-16 सत्र का 85 करोड़ रुपये से अधिक का परीक्षा शुल्क बकाया था। इनको शुल्क जमा करने के लिए 20 मार्च की तिथि दी गई। इनमें से 60 कालेजों ने शुल्क जमा नहीं किया। इन पर करीब 30 करोड़ रुपया बाकी है। मुख्य परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होनी हैं। इसमें करीब साढ़े छह लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि परीक्षा कराना प्राथमिकता है। करीब 60 कालेजों से शुल्क नहीं आया है, इनसे शपथ पत्र भरवाया जा रहा है।
कर्मचारी करेंगे विरोध
विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने फीस न देने वाले कालेजों की परीक्षा कराए जाने का विरोध किया था। इसके बावजूद परीक्षा शुल्क न देने वाले कालेजों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। कर्मचारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि शुल्क जमा कराने की सख्ती करने पर ही परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। शुल्क न देने वाले कालेजों की परीक्षा कराने का विरोध किया जाएगा।
14 कालेज भी होंगे परीक्षा में शामिल
2014-15 सत्र की परीक्षा शुल्क न देने वाले 14 कालेजों को परीक्षा से बाहर रखने का निर्णय भी झूठा साबित हुआ। सूत्र बताते हैं कि इन कालेजों के छात्रों के भी परीक्षा फार्म भरवा दिए गए हैं और ये सभी परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के बाद विश्वविद्यालय ने इन कालेजों की परीक्षाएं न कराने का निर्णय लिया था।