{"_id":"6ac6b363cc9b4b75070f6155","slug":"nomination-papers-of-seven-graduate-constituency-candidates-rejected-28-contenders-for-two-seats-agra-news-c-25-agr1034-1179518-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्नातक के सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, दो सीटों पर 28 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्नातक के सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, दो सीटों पर 28 दावेदार
Thu, 08 Oct 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
नामांकनपत्रों की जांच करते अधिकारी।
आगरा। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दावेदारी ठोकने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच पूरी हुई। इनमें खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एक भी दावेदार का पर्चा रद्द नहीं हुआ। वहीं स्नातक सीट के सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। अब दोनों सीटों पर मैदान में 28 प्रत्याशी बचे हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है इसके बाद सियासी जंग की तस्वीर साफ होगी।
आगरा खंड स्नातक सीट के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से जांच के दौरान भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप, सपा के शशांक यादव, स्वेदश हिंद पार्टी के मतेंद्र सिंह गहलोत, आजाद समाज पार्टी के दक्ष कुमार और निर्दलीय में अनुराग सिंह, अंबरीश कुमार, मानवेंद्र प्रताप सिंह (टूंडला), अंबरीश पाल सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज, रूप सिंह, रुमा कुमारी के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं।
वहीं जांच में सात प्रत्यार्शियों के नामांकन पत्रों में खामियां पाई गई हैं। उन्हें रद्द कर दिया है। इनमें बहुजन क्रांति दल के आनंद कुमार और निर्दलीय प्रत्याशियों में आंबेडकरी हसनूराम, भूपेंद्र सिंह, मानेंद्र सिंह चौहान, राम किशन द्विवेदी, रनवीर सिंह, धर्मपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
आगरा खंड शिक्षिक निर्वाचन के लिए आवेदन करने वाले सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही मिले। इन प्रत्याशियों में भाजपा के हरि किशोर तिवारी, सपा से आकाश अग्रवाल मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में डॉ. आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, जगवीर सिंह, दिलीप कुमार, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, भोज कुमार शर्मा, मदन मोहन शर्मा, मोहम्मद वसीम, रण विजय यादव, राजू प्रसाद, राहुल पाराशर और सुनील कुमार ने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।