फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomination for various posts will be held on nine blocks today

नौ ब्लॉकों पर आज होगा विभिन्न पदों के लिए नामांकन

Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Nomination for various posts will be held on nine blocks today
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव में विभिन्न पदों के लिए रविवार को नामांकन होगा। इस बार एक ही दिन में सभी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने होंगे। सुबह आठ बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रत्याशी एआरओ के पास अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों पर रविवार को सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 3078 पदों के लिए नामांकन होना है। इसके लिए प्रशासन ने ब्लॉकों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सभी प्रत्याशी सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक में एआरओ के पास जाकर अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हो जाएगा, जो समापन तक चलेगा। इसके बाद सोमवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उन्हें चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। सभी ब्लॉकों में आरओ और एआरओ नामांकन प्रक्रिया संभालेंगे। वहीं, उच्चाधिकारी भी निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3078 पदों के लिए 3621 नामांकन पत्र की बिक्री
शनिवार को भी सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। बीते तीन दिनों में सभी ब्लॉकों से ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 3621 नामांकन पत्र बिके। ये नामांकन पत्र खाली पड़े 3078 पदों के सापेक्ष बिके हैं। वहीं जागीर ब्लॉक में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक, मैनपुरी में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह और घिरोर में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा घिरोर की ग्राम पंचायत नसीरपुर में खाली प्रधान पद के लिए कुल चार और कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर में प्रधान पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र बिके।

सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार शाम तक की गई है। रविवार को सुबह आठ बजे से नामांकन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए आरओ और एआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed