फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nomination for student union election in agra university

आगरा विविः छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन, दल बल के साथ पहुंचे प्रत्याशी

Tue, 10 Oct 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
nomination for student union election in agra university
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन हो गए हैं। विवि के खंदारी कैंपस सभी छात्र संगठन अपने पैनल के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन पत्रों की जांच कल 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से होगी। चुनाव के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है। 
विज्ञापन


चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा जैसे बड़े संगठन मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों का भी अपना पैनल है। बता दें कि पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में विजय पाई थी। इससे इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशियों के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इस छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के कुल 2370 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विवि के पीआरओ डा. गिरजाशंकर शर्मा के अनुसार फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट के 148, लाइफ साइंस के 214, फैकल्टी ऑफ साइंस के 560, फैकल्टी ऑफ आर्ट के 743, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 246, होम साइंस के 95 और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 364 विद्यार्थी चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी का ये है पैनल

nomination for student union election in agra university
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष के लिए कृतिका सोलंकी, महामंत्री के लिए चंद्रजीत यादव और संयुक्त सचिव के लिए शैलेंद्र सिसौदिया के नाम पर मुहर लगाई है। 

समाजवादी छात्र सभा के नाम

समाजवादी छात्र सभा ने अध्यक्ष पद के लिए नवदीप यादव, उपाध्यक्ष के लिए सौरभ सिंह और महामंत्री के लिए आशीष कुमार का नाम तय किया है। महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के इन नामों पर मुहर लगाई है।

एनएसयूआई ने सतीश पर लगाया दाव

एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए सतीश सिकरवार और उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण भाष्कर के नाम पर मुहर लगाई है। एनएसयूआई के महासचिव अमित सिंह ने बताया कि अन्य पदों को सीधे नामांकन कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed