पंचायत उपचुनाव: मैनपुरी के नौ ब्लॉकों पर रविवार को होगा विभिन्न पदों के लिए नामांकन
पंचायत उप चुनाव में विभिन्न पदों के लिए रविवार को नामांकन होगा। इस बार एक ही दिन में सभी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने होंगे। सुबह आठ बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रत्याशी एआरओ के पास अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नौ ब्लॉकों पर रविवार को सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 3078 पदों के लिए नामांकन होना है। इसके लिए प्रशासन ने ब्लॉकों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सभी प्रत्याशी सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक में एआरओ के पास जाकर अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा।
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हो जाएगा, जो समापन तक चलेगा। इसके बाद सोमवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उन्हें चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। सभी ब्लॉकों में आरओ और एआरओ नामांकन प्रक्रिया संभालेंगे। वहीं, उच्चाधिकारी भी निरीक्षण करते रहेंगे।
3078 पदों के लिए 3621 नामांकन पत्र की बिक्री
शनिवार को भी सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। बीते तीन दिनों में सभी ब्लॉकों से ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 3621 नामांकन पत्र बिके। ये नामांकन पत्र खाली पड़े 3078 पदों के सापेक्ष बिके हैं।
जागीर ब्लॉक में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक, मैनपुरी में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह और घिरोर में खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा घिरोर की ग्राम पंचायत नसीरपुर में खाली प्रधान पद के लिए कुल चार और कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर में प्रधान पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र बिके।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार शाम तक की गई है। रविवार को सुबह आठ बजे से नामांकन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए आरओ और एआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।