{"_id":"5c3c7d92bdec22734a6fd2e0","slug":"noida-police-raids-to-arrest-the-accused-of-loot-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड में नोएडा पुलिस ने मैनपुरी में दी दबिश, आरोपी छत से कूदकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड में नोएडा पुलिस ने मैनपुरी में दी दबिश, आरोपी छत से कूदकर फरार
Mon, 14 Jan 2019 05:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मैनपुरी जिले में नोएडा की एसओजी और थाना बरनाहल पुलिस ने लूट के मामले में संयुक्त रूप से गांव सलूकनगर में दबिश दी। पुलिस आने की भनक लगते ही आरोपी छत से कूद कर भाग गया। नोएडा पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
नोएडा के फेस तीन थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से लूट हुई थी। पुलिस के अनुसार इस लूट में बरनाहल क्षेत्र के गांव सलूकनगर निवासी गौरव उर्फ लंबू, धमऊआ निवासी संजीव कुमार पर फेस 3 थाने मे मुकदमा दर्ज है। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम को नोएडा पुलिस बरनाहल थाने पहुंची। वहां से थाना पुलिस को लेकर गांव सलूकनगर में आरोपी के घर में दबिश दी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ पाती इससे पहले ही वह छत से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उसे गांव में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में पुलिस टीम खाली हाथ ही नोएडा लौट गई। मैनपुरी पुलिस ने बताया कि लूट के मामले में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका।