{"_id":"60cf7d9f8ebc3e3231330fb2","slug":"nodal-officer-will-review-never-paid-bill-in-the-district-mainpuri-news-agr496615163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी जिले में नेवर पेड बिल की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी जिले में नेवर पेड बिल की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्युत निगम ने नेवर पेड कनेक्शन पर वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के कारण नेवर पेड कनेक्शन की वसूली प्रगति सुधारने के लिए जिलेवार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। ये नोडल अधिकारी जिले में पहुंचकर समीक्षा करेंगे। आदेश जारी होने के बाद विद्युत निगम तैयारी में जुट गया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक ने मुख्य अभियंता(कॉमर्शियल) दीपक कुमार सक्सेना को मैनपुरी के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें मुख्य रूप से नेवर पेड कनेक्शन की वसूली की समीक्षा कर सुधार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद विद्युत निगम समीक्षा की तैयारी में जुट गया है। वे जल्द ही जिले में पहुंचकर एक साल से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली और संयोजन विच्छेदन कार्य की उप केंद्रवार मासिक एवं प्रगामी लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा बिलिंग की प्रगति, धारा-5 के माध्यम से वसूली की प्रगति, झटपट योजना की स्थिति, सौ दिन की कार्य योजना आदि की प्रगति भी जानेंगे। विद्युत निगम समीक्षा के लिए अभिलेख तैयार करने में जुट गया है।
------
जिले में 76526 हैं नेवर पेड कनेक्शन
जिले में ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया है, उनकी संख्या 76526 है। इन पर कुल 153 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। इसमें प्रथम खंड में 910 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ रुपये, खंड दो में 40708 नेवर पेड उपभोक्ताओं पर 80 करोड़ रुपये और खंड तीन में 34908 नेवर पेड उपभोक्ताओं पर 72 करोड़ रुपये बकाया है।