फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nodal officer of Jalshakti Mission reviewed agriculture irrigation land use in circuit house agra

Agra: किसानों के आय करनी है दोगुनी, तो बदलें खेती का तरीका, नकदी फसलें पर दें जोर 

Mon, 20 Jun 2022 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

 जलशक्ति मिशन के नोडल अधिकारी ने कहा कि किसानों को खेती का तरीका बदलने की जरूरत है। किसान अब नकदी फसलें अपनाएं, तभी उनकी आय दोगुनी हो सकेगी।
 

विज्ञापन
nodal officer of Jalshakti Mission reviewed agriculture irrigation land use in circuit house agra
अधिकारियों संग बैठक करते जलशक्ति मिशन के नोडल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान खेती का तरीका बदलें, नकदी फसलें (कैश क्रॉप) अपनाएं। मछली पालन करें। बागवानी को बढ़ाएं। पशुपालन व कृषि में विविधीकरण से उनकी आय बढ़ेगी और पर्यावरण में संतुलन भी बनेगा। रविवार को जलशक्ति मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों से कहीं।

विज्ञापन

 
तीन दिन के दौरे पर आए भारत सरकार के संयुक्त सचिव व जलशक्ति मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी ने रविवार को तीसरे दिन कृषि, सिंचाई, भूगर्भ, मनरेगा, पंचायतराज, वन, पशुपालन आदि विभागों द्वारा वर्षा जल संचयन के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की। दो दिन उन्होंने जिले में तालाब, चेकडैम, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए विकसित संसाधनों का निरीक्षण किया था। उन्होंने बारिश से पहले सभी अधूरे काम पूरे करने के लिए कहा गया। उन्होंने बरौली अहीर में किन्नू व अमरुद के बागों की तर्ज पर प्रत्येक ब्लॉक में बागवानी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ए मनिकंडन, सहायक अभियंता लघु सिंचाई मंगल सिंह यादव, उपायुक्त मनरेगा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


जलशक्ति के लिए होंगे ये काम

- मनरेगा में 317 तालाब व 577 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार होंगे।
- 1452 खेतों की मेड़बंदी कर बारिश के पानी को बहने से रोका जाएगा। 
- पंचायतराज विभाग 695 ग्राम पंचायतों में 5000 शोक पिट बनाएगा।
- कृषि विभाग 15 ब्लॉक में 50 खेत तालाब विकसित करेगा।
- उद्यान विभाग खेती के लिए लघु सिंचाई के 315 संयंत्र लगाएगा।
- सिंचाई विभाग को पांच चेकडैम तैयार करने हैं।
- मत्स्य पालन विभाग को 50 तालाबों में मछली पालन कराना है।
- वन विभाग जिले में 45 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed