{"_id":"5e2731888ebc3e4b0658a945","slug":"no-water-supply-for-two-days-in-yamuna-par-agra-due-to-cleaning-of-pumping-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में एक लाख लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा पानी, इन स्थानों पर गहराएगा 'जलसंकट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में एक लाख लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा पानी, इन स्थानों पर गहराएगा 'जलसंकट'
Wed, 22 Jan 2020 09:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पार ट्रांस यमुना कॉलोनी, नुनिहाई, कालिंदी विहार, कांशीराम योजना के क्षेत्रों के लगभग एक लाख लोगों को बुधवार और बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दोनों दिन 9 वीटी जोनल पंपिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय की सफाई का काम किया जाएगा। सफाई के बाद सीडब्ल्यूआर (भूमिगत जलाशय) में गंगाजल भेजा जाएगा।
जल कल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक जलाशय की सफाई का काम किया जाएगा। इस दौरान पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। लोग बुधवार सुबह होने वाली आपूर्ति में पानी का भंडारण कर लें। फिर भी पानी की कमी होने पर जलकल विभाग टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराएगा।
टैंकरों से पानी लेने के लिए लोग जलकल विभाग के कंट्रोल रूम समेत तीनों अभियंताओं से संपर्क कर सकते हैं। जलकल विभाग के जोन 1 अधिशासी अभियंता ने अपील की है कि नुनिहाई, कालिंदी विहार, कांशीराम योजना और ट्रांस यमुना कालोनी फेस-1 और फेस-2 में लोग पानी स्टोर कर लें।

टैंकर मंगाने के लिए यहां करें संपर्क
जलकल विभाग कंट्रोल रूम नंबर 81920-95401
शशिकांत चौबे सहायक अभियंता 81920-95214
नरेंद्र सिंह अवर अभियंता 81920-95733
प्रदीप कुमार मौर्य अवर अभियंता 81920-95730
जलकल विभाग कंट्रोल रूम नंबर 81920-95401
शशिकांत चौबे सहायक अभियंता 81920-95214
नरेंद्र सिंह अवर अभियंता 81920-95733
प्रदीप कुमार मौर्य अवर अभियंता 81920-95730