फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No voter's name should be left out of the list.

Agra News: सूची से छूटने न पाए किसी मतदाता का नाम

Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
No voter's name should be left out of the list.
कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथों पर वोटरों के सामने मतदाता सूचियों को पढ़वाया गया जिससे कोई भी त्रुटि न रहे। जिलाधिकारी ने बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि क्षेत्र के किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाता अपना नाम सूचियों में अवश्य चेक कर लें। यदि सूची में नाम नहीं है तो ऑनलाइन निर्धारित फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण करा लें। यदि नाम त्रुटिपूर्ण है तो ऑनलाइन संशोधन भी करा सकते हैं।जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र अमांपुर के सहावर नगर में स्टेट बैंक के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सहावर तथा विधानसभा क्षेत्र पटियाली के नगर गंजडुंडवारा में स्थित एमआर शेरवानी हाई सेकेंडरी स्कूल, आदर्श जूनियर हाईस्कूल थाना रोड गंजडुंडवारा, तहसील पटियाली क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर व सिढ़पुरा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र के समस्त अर्हमतदाताओं, महिलाओं, 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, दिव्यांगों, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन सभी मतदाताओं के ऑनलाइन फार्म अवश्य भरवाकर पंजीकरण करा दें। क्षेत्र के किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। मृतकों का नाम वोटर लिस्ट में न रहे और पात्र वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित होने से छूटे नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण होगा। कोई भी पात्र व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर का है उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं छूटना चाहिए। वोटर लिस्ट में कोई भी त्रुटियां या अशुद्धियां हैं तो उन पर ध्यान देकर उन्हें ठीक करा लें। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर संबंधित बीएलओ द्वारा वोटरों को मतदाता सूचियां पढ़कर सुनाई जाएगी। जिससे उनमें कोई त्रुटि हो तो उन्हें ऑनलाइन निर्धारित फार्म भरवाकर ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed