फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no signs of relief from heat in Agra moment Meteorological Department has issued red alert till June 13

Agra Weather: बादलों ने दी धूप से आंशिक राहत, गर्मी बरकरार... तापमान 43 पार; अभी चार दिन तक चलेगी लू

Mon, 10 Jun 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 11:35 PM IST
सार

आगरा में बादलों ने धूप से आंशिक राहत दी। गर्मी अभी भी बरकरार है। तापमान 43 पार पहुंच गया। अभी चार दिन तक लू चलेगी। 13 जून तक मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
no signs of relief from heat in Agra moment Meteorological Department has issued red alert till June 13
बादल छाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की किरणों का प्रकोप भले कम रहा हो, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट दर्ज नहीं की गई। अगले दो दिन गर्मी के ऑरेंज अलर्ट के बाद 13 से फिर से मौसम विभाग ने गर्मी के रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है। सोमवार को भी दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन


एक पखवाड़े से भी अधिक समय से शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। इस दौरान बारिश की बौछार और तेज हवाओं ने चढ़ते तापमान की रफ्तार पर नियंत्रण तो किया पर राहत नहीं मिली। सोमवार को भी धूप और बादलों के आने-जाने का क्रम चलता रहा, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में मात्र 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यह 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लू के थपेड़े चलने से लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 43.5
  • न्यूनतम तापमान- 27.5
  • सूर्योदय- 5:22
  • सूर्यास्त- 7:12
  • एक्यूआई- 83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed