फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No school allocation to teachers due to portal not opening

Agra News: पोर्टल न खुलने से शिक्षकों को स्कूल आवंटन नहीं

Tue, 02 Jan 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
No school allocation to teachers due to portal not opening
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नियुक्त हुए शिक्षकों को पोर्टल न खुलने से दूसरे दिन भी विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका। स्कूल आवंटित न होने से शिक्षकों ने कार्यालय पर ही ड्यूटी दी।
विज्ञापन



जिले में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत 59 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। जिसमें 24 शिक्षिकाएं एवं 25 शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है। सोमवार को विद्यालय आवंटन प्रक्रिया होनी थी, लेकिन पोर्टल न खुलने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी यही स्थिति रही। शिक्षकों को स्कूल आवंटन न हो पाने से अब कार्यालय पर ही ड्यूटी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोर्टल दूसरे दिन भी नहीं खुल सका है। इससे शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सके। - राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed