{"_id":"692298f1e5b6ac4bf904014a","slug":"no-sale-of-meat-in-agra-on-november-25-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 25 नवंबर को मीट बिक्री पर रोक, नगर निगम ने जारी किया आदेश; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 25 नवंबर को मीट बिक्री पर रोक, नगर निगम ने जारी किया आदेश; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Sun, 23 Nov 2025 10:48 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:48 AM IST
सार
आगरा में 25 नवंबर को नो मीट डे मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दिन मीट की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विस्तार
आगरा में 25 नवंबर को साधु टीएल वासवासी की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय नो मीट डे मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को शहर में मीट की सभी दुकानों को बंद रखने के लिए नोटिस जारी किया है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सभी स्लॉटर हाउस, मीट मार्केट, मीट की दुकानों सहित मांस से संबंधित सभी प्रकार का कारोबार प्रतिबंधित रहेगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि पशु संरक्षण और अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीट कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शासनादेश का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करें। नगर निगम की टीमों को आदेशों के पालन के लिए पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।