फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No relief at present, possibility of reaching 49 degrees

Agra News: फिलहाल राहत नहीं, 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Tue, 21 May 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
No relief at present, possibility of reaching 49 degrees
कासगंज। सूरज के तेवर तल्ख हैं। गर्मी लगातार बढ़ रही है। तापमान में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। लोग परेशान हैं। गर्मी से सुबह राहत मिल रही है न रात को चैन। आग उगलते मौसम से हाहाकार मचा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा 48.9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे लोगों को चिंता और बढ़ गई है। गर्मी लगातार अपना तीखे तेवर दिखा रही है। सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। सोमवार को सुबह सात बजे ही सारा 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपन बढ़ती चली गई। इसी के साथ लोगों की अकुलाहट बढ़ने लगी। दोपहर दो बजे तक पारा 45.3 डिग्री तक पहुंच गया। इसी के साथ 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गरम हवाएं चलने लगी। आसमान से मानों अंगारे बरसने लगे। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। थोड़ी दूर चलने पर ही गला चटकने लगता। गले को तर करने के लिए लोग पानी की तलाश करते नजर आए। मार्गों पर लगे हैंडपंपों, वाटर कूलर पर लोगों की भीड़ देखी गई। इसी तरह से गन्ना रस, फलों के जूस, शिकंजी, लस्सी की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। बाजार में नींबू, खरबूज, तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे फल विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। सूरज छिपने के बाद पारा गिरना शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज होना तो शुरू हो गई, लेकिन गरम हवा के चलते लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। 25 मई को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed