फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no paper for print rc in arto

कागज न होने से साढ़े छह हजार वाहनों की आरसी लटकी

Sat, 13 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
no paper for print rc in arto
मैनपुरी। परिवहन विभाग की ओर से आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) का कागज उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इससे डेढ़ माह में लगभग साढ़े छह हजार वाहनों की आरसी लटकी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसी भी वाहन को खरीदने के बाद उसका परिवहन विभाग में पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय से वाहन की आरसी जारी की जाती है। इसमें वाहन का पूरा ब्योरा और उसके पंजीकरण की जानकारी दर्ज होती है। लेकिन जिले में परिवहन विभाग के मुख्यालय से प्रिटिंग के लिए कागज ही नहीं उपलब्ध करवाया गया है। इसके चलते डेढ़ माह से साढ़े छह हजार वाहनों को आरसी जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वाहन स्वामी और वाहन डीलर लगातार आरसी के लिए कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। दूसरी ओर चेकिंग के दौरान उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। चेकिंग करने वाले अधिकारी और पुलिसकर्मी ये मानने को तैयार नहीं होते हैं, कि अब तक वाहन की आरसी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस: एक
किशनी के मोहल्ला गढ़ी निवासी अनिल कुमार शर्मा ने लगभग डेढ़ माह पहले कार खरीदी थी। उन्होंने कार का पंजीकरण करा लिया है, लेकिन अब तक आरसी जारी नहीं हो सकी। जब भी वे एआरटीओ कार्यालय जाते हैं उन्हें जल्द ही आरसी देने का आश्वासन दिया जाता है।
केस: दो
शहर के आवास विकास निवासी प्रताप सिंह ने जनवरी में एक बाइक खरीदी थी। पंजीकरण हो चुका है, लेकिन अब तक आरसी नहीं मिली। डीलर से संपर्क करने पर हर बार उन्हें एआरटीओ कार्यालय से आरसी जारी न किए जाने की बात कही जाती है।

दो बार लिखा मुख्यालय को पत्र
एआरटीओ मैनपुरी की ओर से दो बार मुख्यालय को आरसी प्रिंटिंग के लिए कागज देने के लिए पत्र भेजा गया। लेकिन इसके बाद भी अब तक कागज नहीं मिल सका। हाल ही में उच्चाधिकारियों से की गई बात में आने वाले सप्ताह में कागज उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ही आरसी की प्रिंटिंग का काम शुरू हो सकेगा।
कागज न होने के कारण आरसी प्रिंटिंग का काम रुका हुआ है। मुख्यालय को कई बार मांगपत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही कागज मिलने की उम्मीद है।
प्रणव झा, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed