फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No OTP or phone call received; village head falls victim to cyber fraud.

Agra News: ओटीपी और न आया फोन, साइबर ठगी का शिकार हो गए प्रधान

Sun, 21 Jun 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
No OTP or phone call received; village head falls victim to cyber fraud.
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव बेमन के ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना किसी कॉल और ओटीपी के एक लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बैंक खातों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 11:18 बजे और 11:53 बजे उनके खाते से 50-50 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन की गईं। यह रकम रोहन कुमार एवं राजमोहन कुमार नाम के व्यक्ति के खातों में भेजी गई। प्रधान का कहना है कि ट्रांजेक्शन के दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई कॉल आई और न ही उन्हें कोई ओटीपी प्राप्त हुआ। शुक्रवार सुबह मोबाइल पर खाते से धनराशि कटने का संदेश देखने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। संदेश देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही प्रधान ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। उन्होंने धनराशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed