फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No one is willing to operate SurSadan even on a PPP (Public-Private Partnership) model.

Agra News: सूरसदन को कोई पीपीपी मोड पर भी चलाने को नहीं तैयार

Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
No one is willing to operate SurSadan even on a PPP (Public-Private Partnership) model.
आगरा। शहर के एकमात्र प्रेक्षागृह सूरसदन को कोई पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। रखरखाव और संचालन में घाटे के कारण आगरा विकास प्राधिकरण ने पीपीपी मोड का प्रस्ताव रखा था। तीन बार इस प्रस्ताव पर इच्छुक फर्मों से आवेदन मांगे गए लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। एडीए अब पीपीपी मोड प्रस्ताव की कीमतों में बदलाव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

आगरा के सांस्कृतिक आयोजनों की कभी पहली पसंद रहा सूरसदन अब उपेक्षा का शिकार है। एडीए की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेक्षागृह का मासिक खर्च इसकी आय से कहीं अधिक है। बिजली बिल, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का बोझ इतना बढ़ गया है कि प्राधिकरण के लिए इसे चलाना अब सफेद हाथी पालने जैसा हो गया है। इसी बोझ को कम करने के लिए इसे निजी हाथों में सौंपने की योजना बनी थी, जो अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल पा रही है। एडीए की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि सूरसदन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निविदा की शर्तों को और अधिक व्यावहारिक बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed