फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No nomination on second day also, one paper sold

Agra News: दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, एक पर्चा बिका

Sat, 19 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
No nomination on second day also, one paper sold
मैनपुरी। करहल उप चुनाव के लिए दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। केवल एक ही प्रत्याशी ने शनिवार को पर्चा खरीदा। सोमवार से ही अब नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो सका। हालांकि प्रशासन नामांकन को लेकर मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक करहल उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके लिए पहले दिन सपा और बसपा समेत कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। पहले दिन कोई भी नमाांकन दाखिल नहीं हुआ था। माना जा रहा था कि शनिवार को कोई नामांकन हो सकता है, लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दोपहर बाद सर्वजन सुखाया पार्टी से प्रत्याशी विजय कुमार यादव ने नामांकन कक्ष से पर्चा खरीदा। इसके साथ ही कुल पर्चा खरीदने वाले उम्मीदवारों की संख्या सात हो गई है। माना जा रहा है सोमवार से ही अब नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी। सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सपा तैयारी में जुटी है। सपा प्रत्याशी के नामांकन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रह सकती हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अबनीश शाक्य 23 अक्तूबर को नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएसपी ने किया कलेक्ट्रेट का भ्रमण
कलेक्ट्रेट पर नामांकन के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ही नामांकन का समय निर्धारित है, इस बीच कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है। शनिवार को एएसपी सिटी राहुल मिठास ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य द्वारा पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed