{"_id":"682ffb770e6451a307099f3f","slug":"no-night-bus-service-from-isbt-to-noida-last-train-at-8-pm-then-wait-till-morning-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways: आईएसबीटी से नोएडा के लिए रात्रिकालीन बस सेवा नहीं...आखिरी गाड़ी रात 8 बजे, फिर सुबह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways: आईएसबीटी से नोएडा के लिए रात्रिकालीन बस सेवा नहीं...आखिरी गाड़ी रात 8 बजे, फिर सुबह का इंतजार
Fri, 23 May 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 10:07 AM IST
सार
आईएसबीटी से नोएडा के लिए रात्रिकालीन बस सेवा नहीं है। यहां से अंतिम गाड़ी रात 8 बजे है। इसके बाद यदि नोएडा जाना है, तो अगले दिन सुबह का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें।
- फोटो : mathura
विस्तार
आगरा से रात के समय नोएडा बस से जाने की सोच रहे है, तो एक बार आईएसबीटी के पूछताछ केंद्र से अवश्य जानकारी कर लें। परिवहन निगम की तरफ से रात में 8 बजे के बाद कोई भी बस नोएडा के लिए संचालित नहीं की जा रही है। इससे यात्रियों को रात के समय परेशानी होती है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवहन निगम की तरफ से हर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के बस चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन रात के समय नोएडा के लिए बस नहीं मिलती है। आईएसबीटी से नोएडा और आनंदविहार बस अड्डे के लिए बसों का संचालन किया जाता है। सुबह 5 बजे से बसों का संचालन करने का दावा परिवहन निगम के अधिकारी करते हैं, लेकिन रात के समय बस नहीं चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में आईएसबीटी से करीब 45 बसों का संचालन नोएडा के लिए किया जा रहा है, जिसमें अन्य डिपो की बसें भी शामिल हैं। यहां से रात 8 बजे आखिरी बस नोएडा के लिए जाती है। यह बस नोएडा डिपो की होती है, जो कई बार रद्द भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को हरियाणा या अन्य डिपो की बस काले खां बस अड्डे के लिए पकड़नी पड़ती है, क्योंकि रात के समय यमुना एक्सप्रेस-वे से कोई बस नोएडा के लिए संचालित नहीं की जा रही है।
आईएसबीटी प्रभारी महावीर सिंह बताते हैं कि नोएडा के लिए रात के समय कम सवारियां मिलती है। इस वजह से बस संचालित नहीं की जा रही है। रात 8 बजे आखिरी बस नोएडा के लिए रवाना की जाती है।