Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Need for Costly Private Hospitals Affordable Kidney Transplants at SN Medical College agra

UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में होगा किडनी ट्रांसप्लांट…मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार, जल्द मिलेगी अनुमति

Tue, 02 Sep 2025 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 03:17 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब बेहद कम खर्च पर किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी, जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के लाखों के खर्च से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
No Need for Costly Private Hospitals Affordable Kidney Transplants at SN Medical College agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कवायद शुरू हो गई है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू बन गया है। डायलिसिस यूनिट भी तैयार हो चुकी है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्त हो गए हैं। अगले सप्ताह डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीजीएमई) की टीम सर्वे करने के लिए आएंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 200 करोड़ रुपये से बनी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में नेफ्रोलॉजी विभाग बनाया जा रहा है। इसमें 20 बेड की डायलिसिस यूनिट बन चुकी है। इसमें मरीजाें की डायलिसिस भी शुरू हो गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गया है। इसके लिए जरूरी आधुनिक मशीनों की खरीद होगी। आईसीयू भी तैयार है। चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्त हो गए हैं। कैथ लैब बनने के बाद एसएन में ये बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

मानक पूरे होने पर मिलेगी किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा के लिए संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। ओटी-आईसीयू बन गया है। अभी डीजीएमई की टीम सर्वे करने आएगी। इसमें जरूरी मानक समेत अन्य सुझावों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध टीम आकर सर्वे करेगी। जब सभी मानक पूरे होने पर ही किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिलेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: जीएसटी रिफंड में कर डाला बड़ा फर्जीवाड़ा...सरकारी खजाने से हड़पे 2.57 करोड़ रुपये, अधिकारी भी शामिल
 
विज्ञापन

ट्रेनिंग के लिए एसजीपीजीआई जाएगी टीम
प्राचार्य ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार विशेषज्ञों की टीम एसजीपीजीआई लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए जाएगी। यहां पर चरणबद्ध इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत शासन और एसजीपीजीआई को पत्र भी लिख दिया है।

ये भी पढ़ें -   एटा: आधी रात को घर में घुस आए चोर, शोर मचाने पर मकान मालकिन किया ऐसा हाल...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती
 
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का है खर्चा
नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा से किडनी मरीजों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। निजी अस्पतालों में इसका 10 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आता है। यहां बेहद ही कम खर्चा करने की जरूरत पड़ेगी। इसकी शासन स्तर से शुल्क तय होगा।

ये भी पढ़ें -    UP: 34 की उम्र में छीन ली सैनिक की जिंदगी, जिस तरह गई जान...फट पड़ा लोगों का कलेजा, तिरंगा थामकर रो पड़ी वीरनारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed