फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves broke into  house at midnight landlady made noise admitted to the hospitalt

एटा: आधी रात को घर में घुस आए चोर, शोर मचाने पर मकान मालकिन किया ऐसा हाल...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Tue, 02 Sep 2025 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक घर से लोखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान शोर मचाने का प्रयास करने पर मकान मालकिन का गला दबा दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Thieves broke into  house at midnight landlady made noise admitted to the hospitalt
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के अंगरैया जमुनाई गांव में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान घर में मौजूद महिला ने चोरों की आहट सुनकर चीखने का प्रयास किया। इस पर चोरों ने महिला का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अंगरैया जमुनाई गांव  के रहने वाले विष्णु सोलंकी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1:00 बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी उनके घर में चोर घुस आए। चोरों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी सोना देवी ने आवाज सुनी, तो वो नींद से जाग गईं। सोना ने चीखने का प्रयास किया, तो चोरों ने उन्हें दबोच लिया। तेजी से सोना का दबा गला दिया, जिससे वो बेहोश हो गईं। इसके बाद चोर बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर तीस हजार रुपये नकद और दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनकी आंख खुली, तो घर का बिखरा सामान और पत्नी को बेहोश देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर पीड़ित की पत्नी को  वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed