{"_id":"68b67f588a8ade087606e2b7","slug":"brave-soldier-amit-chauhan-final-farewell-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 34 की उम्र में छीन ली सैनिक की जिंदगी, जिस तरह गई जान...फटा लोगों का कलेजा, तिरंगा थामकर रो पड़ी वीरनारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 34 की उम्र में छीन ली सैनिक की जिंदगी, जिस तरह गई जान...फटा लोगों का कलेजा, तिरंगा थामकर रो पड़ी वीरनारी
Tue, 02 Sep 2025 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:24 PM IST
सार
आगरा के जैतपुर क्षेत्र के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के जवान अमित चौहान (34) का सिक्किम में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।
विज्ञापन
सैनिक का निधन
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के सिक्किम में तैनात 8 मद्रास रेजीमेंट के जवान अमित चौहान (34) की 30 अगस्त को हार्ट अटैक से जान चली गई थी। सोमवार सुबह जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए इलाकेभर के लोग उमड़ पड़े। सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर सपूत को सलाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos
सैनिक की पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के अरविंद चौहान के तीन बेटों मयंक चौहान, अमित चौहान, सुमित चौहान में अमित चौहान दूसरे नंबर के थे। 30 अगस्त को परेड के बाद नाश्ता लेने जाते समय सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को घर पर तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा तो परिवार के लोग बिलख पड़े। जय हिंद, वंदे मातरम, अमित चौहान अमर रहे के नारों के बीच हुई अंतिम यात्रा में बाह क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सैनिक सम्मान के साथ ही अंत्येष्टि में मुखाग्नि छोटे भाई सुमित चौहान ने दी। इस दौरान तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, यूनिट के एसीओ दुर्गा प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, लालू तोमर प्रधान, सोनू प्रधान, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, रक्षपाल सिंह राठौड, उदयभान सिंह प्रधान, भाव सिंह नरवरिया, कुलदीप भदौरिया आदि रहे।
वीर नारी
- फोटो : संवाद
तिरंगा थामकर रो पड़ी वीरनारी, बोली बेटों को अफसर बनाऊंगी
अमित चौहान की वीरनारी सपना चौहान एलआईयू आगरा में हेडकांस्टेबल हैं। अंतिम संस्कार के समय यूनिट के अधिकारियों ने सपना चौहान को तिरंगा थमाया तो वह रो पड़ीं। बच्चों के साथ खुद को संभाला और बोली कि बेटियों अनवी (7), शालिनी उर्फ विधि (3) को सेना में अफसर बनाऊंगी। अमित चौहान के निधन से मां मिथलेश उर्फ गुड्डी देवी सुधबुध खो बैठी हैं। जवान अमित चौहान ने सैनिक इंटर कॉलेज फतेहपुरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। निधन पर सोमवार को कॉलेज शोक में बंद रहा।
अमित चौहान की वीरनारी सपना चौहान एलआईयू आगरा में हेडकांस्टेबल हैं। अंतिम संस्कार के समय यूनिट के अधिकारियों ने सपना चौहान को तिरंगा थमाया तो वह रो पड़ीं। बच्चों के साथ खुद को संभाला और बोली कि बेटियों अनवी (7), शालिनी उर्फ विधि (3) को सेना में अफसर बनाऊंगी। अमित चौहान के निधन से मां मिथलेश उर्फ गुड्डी देवी सुधबुध खो बैठी हैं। जवान अमित चौहान ने सैनिक इंटर कॉलेज फतेहपुरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। निधन पर सोमवार को कॉलेज शोक में बंद रहा।