{"_id":"6a45df52eb16d7677c09709c","slug":"no-more-mosquitoes-at-agra-fort-s-light-and-sound-show-ticket-price-slashed-to-100-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब 'रंग-ए-आगरा' में नहीं काटेंगे मच्छर, 300 की जगह सिर्फ 100 रुपये में देखें लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब 'रंग-ए-आगरा' में नहीं काटेंगे मच्छर, 300 की जगह सिर्फ 100 रुपये में देखें लाइट एंड साउंड शो
Thu, 02 Jul 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:17 AM IST
सार
Agra Fort Light & Sound Show: आगरा किला के लाइट एंड साउंड शो में मच्छरों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शो का टिकट 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये किया जाएगा और जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
Agra Fort Light & Sound Show
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा किला स्थित दीवान ए आम में लाइट एंड साउंड शो में पर्यटक नहीं आ रहे। वजह उन्हें मच्छर काटते हैं। जिससे रंग ए आगरा- युगो का सफर थीम पर आयोजित शो में खलल पड़ता है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने मच्छरों के निदान के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं।
लाइट एंड साउंड शो में आगरा के गौरवशाली इतिहास को प्रोजेक्शन मैपिंग से दिखाया जाता है। हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव में शो में पर्याप्त दर्शक नहीं मिल पा रहे। भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए मंडलायुक्त ने टिकट का मूल्य कम करने के आदेश दिए हैं। 300 रुपये का टिकट 100 रुपये मूल्य पर मिलेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन भी लाइट एंड साउंड शो का टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
पथकर सलाहाकार समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो चुका है। उधर, फतेहपुर सीकरी में भी लाइट एंड साउंड शो का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सीकरी में जल्द कार्य पूर्ण होगा। जिसके बाद पर्यटक आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 5000 साल पुरानी गौरवशाली संस्कृति को देख सकेंगे।
विज्ञापन
ताजमहल के लिए मिलेगी संयुक्त टिकट
विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी के अलावा एत्माउद्दौला में पर्यटकों की सुविधा के लिए आगरा विकास प्राधिकरण और भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण संयुक्त टिकट जारी करेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त ने एएसआई अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद की तरफ से प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है।
तेहरा मोरी बांध तक लगेंगी तिरंगा लाइट
फतेहपुर सीकरी में मंडी गुड़ से तेहरा मोरी बांध तक अष्टकोणीय खंभों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। एलईटी लाइट के लिए 10-10 की दूरी पर पोल गाढ़े जाएंगे। पथकर निधि से करीब 41.44 लाख रुपये इस कार्य के लिए नगर पालिका परिषद को दिए गए हैं। पालिका ने करीब 20 लाख रुपये खर्च भी कर दिए हैं। कार्य के संबंध में उपयोगिता प्रमाणपत्र मांगा है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद बाकी भुगतान किए जाएंगे।