फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No more blackboards, learning takes place on smart screens; digital classes in schools will improve the quality of education; 40 schools in the district have smart boards and 27 have ICT labs.

Agra News: अब ब्लैकबोर्ड नहीं, स्मार्ट स्क्रीन पर हो रही पढ़ाई, स्कूलों में डिजिटल क्लास से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार, जिले के 40 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, 27 में स्थापित की गई आईसीटी लैब

Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
No more blackboards, learning takes place on smart screens; digital classes in schools will improve the quality of education; 40 schools in the district have smart boards and 27 have ICT labs.
आगरा। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की ओर तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 40 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड स्थापित किए जा चुके हैं। 27 स्कूलों में आईसीटी लैब तैयार की जा चुकी है। इससे पारंपरिक शिक्षा अब स्मार्ट डिजिटल क्लास में बदल रही है। तीन चरणों में स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराए गए हैं और छात्र संख्या के आधार पर उनका आवंटन किया गया है। अब ब्लैकबोर्ड के स्थान पर स्मार्ट स्क्रीन से पढ़ाई की जा रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के माध्यम से अब छात्रों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषय ऑडियो-वीडियो, एनीमेशन और डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए पढ़ाए जा रहे हैं। इससे कठिन विषय भी सरल और रोचक बन रहे हैं। खान अकादमी और पंख पोर्टल जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, कॅरिअर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि डिजिटल शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना, डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। शिक्षकों की शिक्षण क्षमता में भी सुधार हो रहा है, जिससे पढ़ाई अधिक प्रभावी बन रही है। स्मार्ट क्लास के जरिए विद्यार्थियों की सहभागिता और रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने बताया एक आईसीटी लैब के लिए 7 सिस्टम और एक पैनल उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed