फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Mask and sanitizer in bus

बसों में मास्क न सैनिटाइजर, उचित दूरी का भी पालन नहीं

Mon, 06 Dec 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
No Mask and sanitizer in bus
आगरा। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बाद भी रोडवेज बसों में कोरोना की गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही यात्रा कर रहे हैं। वाटरवर्क्स और भगवान टाकीज चौराहों पर रोडवेज बसों में सीट नहीं होने पर सवारियों को खड़ा करके यात्रा करवाई जा रही है। सैनिटाइजेशन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वाटरवर्क्स चौराहा : परिचालक भी बिना मास्क
रविवार दोपहर एक बजे वाटरवर्क्स चौराहे पर फिरोजाबाद जाने वाली आगरा फोर्ट डिपो की बस में सवार होने के लिए महिलाओं समेत 10 सवारियों ने प्रवेश किया, मगर किसी ने मास्क नहीं लगा रखा था। इस बस में दो की सीट पर तीन-तीन सवारी बैठी हुई थीं। यहां परिचालक ने खुद भी मास्क नहीं लगा रखा था। ऐसे में वह सवारियों को कैसे नसीहत दे सकता है।
विज्ञापन

भगवान टाकीज ओवरब्रिज : सैनिटाइजर न मास्क
दोपहर 1:30 बजे भगवान टाकीज ओवरबिंज पर टूंडला और फिरोजाबाद जाने वाली बस के रुकते ही 20-25 लोग बस में सवार हो जाते हैं। इस बस में मूंगफली के छिलके, कूड़ा बिखरा हुआ है। ज्यादातर सवारियों ने मास्क नहीं लगा रखा है। परिचालक ने टिकट बनाना शुरू कर दिया। उसके पास भी सैनिटाइजर और मास्क नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर बैरिकेडिंग भी हटाई
आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंडों पर कोरोना काल में की गई बैरिकेडिंग हटा दी गई है। आईएसबीटी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की जांच कर रही है।
बसों के लिए ये गाइडलाइन तय
- रोडवेज बसों में निर्धारित सीटों पर सवारियां बैठाने के बाद किसी को खड़ा करके सफर नहीं करवाएं।
- रोडवेज के चालक, परिचालक अपने पास सैनिटाइजर रखेंगे और मास्क भी पहनेंगे।
- परिचालक टिकट बनाने के दौरान ही यात्रियों को मास्क पहनकर बैठने को कहेंगे।
- बसों की हर फेरे के बाद सफाई होगी, ताकि गंदगी नहीं रहे।
बस स्टैंडों पर उद्घोषणा करवाएंगे
यात्रियों को एनाउंसमेंट करके मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी। चालक परिचालकों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश हैं। - मनोज कुमार पुंढीर, आरएम, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed