फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No leave for UP police during Holi 2022 in agra

पुलिसकर्मियों को अभी नहीं मिलेगी छुट्टी: विधानसभा चुनाव के बाद अब होली के लिए पुलिस का अलर्ट

Sat, 12 Mar 2022 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 10:51 AM IST
सार

आगरा में पुलिसकर्मियों को अभी अवकाश नहीं मिलेंगे। चुनाव के सात चरणों में ड्यूटी करने वालों को होली के बाद अवकाश दिया जाएगा।

विज्ञापन
No leave for UP police during Holi 2022 in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव हो गए। अब होली का त्योहार है। आगरा में त्योहार के लिए पुलिस का अलर्ट अभी से कर दिया गया है। चुनावी रंजिश में कहीं बवाल न हो जाएं, इसको देखते हुए सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है। पुलिसकर्मियों को अभी अवकाश नहीं मिलेंगे। चुनाव के सात चरणों में ड्यूटी करने वालों को होली के बाद अवकाश दिया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 17 मार्च को शब ए बरात जबकि 18 और 19 मार्च को होली का त्योहार है। अभी से अलर्ट कर दिया है। देहात के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब पुलिसकर्मियों को होली पर ड्यूटी में लगाया जाएगा। मथुरा में होली के विशेष आयोजन में भी आगरा से पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। थानों में शांति कमेटी की बैठकें कराई जा रही हैं। होली तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थिति में अवकाश दिया जाएगा।

विज्ञापन

त्योहार के बाद मिलेगी छुट्टी 

त्योहार के बाद विधानसभा चुनाव के सात चरणों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। तीन चरणों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा। एसएसपी ने निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आगरा पुलिस को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार पुलिसकर्मियों ने की चुनाव में ड्यूटी

विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण आगरा में हुआ था। आगरा में दस फरवरी को चुनाव कराने के बाद दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने अगले चरणों के चुनाव में ड्यूटी की है। अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी वापस लौट आए थे। 10 मार्च को मतगणना में ड्यूटी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed