फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No fever syrup, children have to grind and feed them

बुखार के सिरप नहीं, बच्चों को पीसकर खिनी पड़ रहीं गोली

Tue, 07 Sep 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
No fever syrup, children have to grind and feed them
आगरा। वायरल फीवर से परेशान बच्चों को जिला अस्पताल में सिरप नहीं मिल पा रहा है। दवा काउंटर से बुखार की गोली ही दी जा रही हैं, जिसे परिजन पीसकर बच्चों को खिला रहे हैं। इसका स्वाद कड़वा होने से बच्चे उल्टियां भी कर रहे हैं। इसके अवाला ईएनटी और त्वचा रोग की दवाओं की भी कमी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1706 मरीज आए, इसमें से बुखार-खांसी के औसतन रोजाना 380 से 410 मरीज आ रहे हैं। इनमें बच्चे और व्यस्कों की संख्या लगभग बराबर है। बुखार के सिरप नहीं होने के कारण उनको गोली मिल रही है। इनको खाने में परेशानी होने के कारण तीमारदार बाजार से सिरप खरीद रहे हैं। त्वचा रोग विभाग में 210 से 240 मरीजों की ओपीडी हो रही है, इसमें खुजली, लाल दाने, हरपीस, त्वचा एलर्जी के मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसमें एंटीबायोटिक ऑइनमेंट नहीं है, जिसे खुजली वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। ईएनटी विभाग में 150 से 180 मरीज आए कान में दर्द, खुजली, मवाद आने के मरीजों की संख्या अधिक है। ईएनटी की ड्रॉप की भी कमी है।
विज्ञापन

बुखार के सिरप की आपूर्ति नहीं हो रही है, ऐसे में गोली दी जा रही हैं, जिसे पानी में घोलकर पिलाने को कहा जा रहा है। त्वचा और ईएनटी में कुछ दवा कम हैं, जो दो-तीन दिन में उपलब्ध हो जाएंगी। बाकी की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। - डॉ. एके अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को तीन-चार दिन से बुखार नहीं टूट रहा। अस्पताल में दिखाने पर सिरप नहीं मिला। दवा दे दी है, इसे पीसकर देने पर बच्चा उल्टी कर देता है, बाजार से सिरप खरीदूंगी। - गुलफ्शां, ताजगंज
पौत्री के सिर पर फोड़े हो गए हैं, पुत्रवधू के कान में दर्द होने पर दिखाने लाई। बच्ची की दो दवा और पुत्रवधू की कान की दवा मेडिकल स्टोर से खरीदी हैं। यहां पूरी दवा नहीं मिली। - विरमा देवी, जगनेर

पेट पर फुंसी हो गई, दर्द बहुत होता है, डॉक्टर ने हरपीस बताया है। चार दवाओं में से दो मिल गई हैं, फुंसियों पर दवा लगाने की शीशी बाजार से खरीदने को कहा है।
विधा देवी, खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed