{"_id":"5969de674f1c1bf3178b4a75","slug":"no-entry-in-agra-from-tomorrow-you-can-see-traffic-plan-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से आगरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, आने से पहले देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आगरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, आने से पहले देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान
टीम डिजिटल आगरा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
truck
श्रावण मास के दूसरे सोमवार के लिए रविवार रात से शुरू होने वाली परिक्रमा के मद्देनजर आगरा की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत रविवार दोपहर से भारी वाहन आगरा की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। परिक्रमार्थियों की सुरक्षा और शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।
बता दें कि आगरा को भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है। यहां चारों दिशाओं में स्थित भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों पर सावन के हर सोमवार को मेला लगता है। दूसरे सोमवार को बल्केश्वर स्थित श्रीविल्वेकश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। दूसरे सोमवार से मंदिरों की परिक्रमा का क्रम शुरू हो जाता है।
इसमें भगवान भोले के भक्त पूरे शहर की परिक्रमा करते हैं। शहर में अलग-अलग दिशाओं में स्थित भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों की परिक्रमा के लिए भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध सभी लोग होते हैं। परिक्रमा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश से पैदल परिक्रमार्थियों की सुरक्षा का खतरा रहता है वहीं जाम की समस्या भी हो जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आगरा पुलिस ने 17 जुलाई को दूसरे सोमवार के लिए 16 जुलाई की शाम से शुरू होनी वाली परिक्रमा के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान बनाया है। एसपी ट्रैफिक तेजस्वरूप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था रविवार 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे से प्रभावी हो जाएगी और सोमवार 17 जुलाई को शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। तब तक दिल्ली, कानपुर और जयपुर, ग्वालियर की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Trending Videos
ये है रुट डायवर्जन का चार्ट

रावली मंदिर के सामने से नहीं गुजरेगा कोई वाहन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में रावली मंदिर के सामने से कोई वाहन नहीं गुजरेगा। उनका कहना है कि रावली मंदिर सड़क के बिल्ुकल किनारे स्थित है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में किसी भी वाहन को यहां से प्रवेश की अनुमति नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का समुचित प्रबंध किया जाएगा।