फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No case even after two days of ruckus at toll

Agra News: टोल पर बवाल के दो दिन बाद भी मुकदमा नहीं

Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
No case even after two days of ruckus at toll
आगरा। रहनकला स्थित इनर रिंग रोड टोल पर एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। आरोप है कि बिना टोल दिए वाहन निकालने के लिए तोड़फोड़ और मारपीट की थी। मामले में टोल मैनेजर ने तहरीर दी लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन


इनर रिंग रोड टोल पर सोमवार दोपहर 12 बजे एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल पर पहुंचकर बूम तोड़कर गाड़ियों को निकालने लगे थे। टोल मैनेजर के गाड़ियों को निशुल्क निकालने से रोकने पर गाली-गलौज की गई थी। कर्मचारियों से मारपीट की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मैनेजर को बचाया था। मामले में एक महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। 50 मिनट तक टोल फ्री रहा था। इस वजह से संगठन की 16 गाड़ियों के साथ लगभग 400 वाहन बिना टोल दिए निकले थे। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर जांच की जा रही है। मंगलवार को टोल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने भी टोल के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed