फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No action taken in lathi charge case, farmers will agitate

लाठीचार्ज मामले में नहीं की कार्रवाई, किसान करेंगे आंदोलन

Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
सार

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज की किसान पंचायत सोरों ब्लाक के गांव नगला काछी में आयोजित की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
No action taken in lathi charge case, farmers will agitate

विस्तार

कासगंज। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज की किसान पंचायत सोरों ब्लाक के गांव नगला काछी में आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि 26 सितंबर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो जनपद में किसान आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक यूनियन के सोरोंजी ब्लाक अध्यक्ष कलियान सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कासगंज कोतवाली में धरनारत किसानों पर पुलिस और भाजपाईयों द्वारा 26 सितंबर को लाठीचार्ज किया गया। इसमें सैकड़ों किसान घायल हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों पर दो-दो मुकद्दमे लिखाना उनकी भेदभाव पूर्ण कार्यशैली को प्रदर्शित करता है। सभी किसान साथी तैयार रहें। अगर लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मी और जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो जनपद में किसान आंदोलन किया जाएगा। पंचायत को आकाश, ज्ञान सिंह, धर्मेंद्र ने भी संबोधित किया। पंचायत में शशिकांत, जयनंदन, हरीश, राकेश दिक्षित, अमृत पाल सिंह, राजवीर सिंह, किशनलाल, भूदेव सिंह, नवी आलम, रोहन सिंह, प्रमोद कुमार, राजवीर सिंह, आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed