{"_id":"6a3c42c1946766a76d0376ee","slug":"no-action-against-coaching-centers-notices-issued-on-the-15th-were-merely-a-token-formality-agra-news-c-25-1-agr1034-1092996-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई नहीं, 15 को सिर्फ नोटिस की खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई नहीं, 15 को सिर्फ नोटिस की खानापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। लखनऊ की कोचिंग में अग्निकांड की घटना के बाद भी अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं। कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में चेकिंग तो की जा रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से दो दिन में 15 लोगों को नोटिस देकर व्यवस्थाएं करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। हालांकि किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।
लखनऊ की घटना के बाद आगरा में कोचिंग और लाइब्रेरी की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अग्निशमन विभाग और पुलिस टीमों ने जिले में 52 कोचिंग सेंटर, 68 लाइब्रेरी, 5 शाॅपिंग माॅल, 138 होटल, 40 अस्पताल, 18 जिमों को चेक किया था। बुधवार को भी चेकिंग जारी रही। 40 को चेक किया गया। इसके अलावा 30 होटल और अस्पताल भी चेक किए गए। कोचिंग में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। कई लाइब्रेरी बेसमेंट में चल रही थीं। प्लाईबोर्ड के क्लासरूम बनाए गए थे।
आग लगने पर बचाव के लिए एक ही रास्ता बना था। अग्निशमन यंत्र कहीं मिले तो कहीं एक भी नहीं था। जहां रखे मिले, वहां पर काम के नहीं थे। वैधता खत्म हो गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई कोचिंग में मानक पूरे नहीं मिले हैं। हालांकि 15 मीटर से कम ऊंचाई के भवन होने के कारण फायर एनओसी की आवश्यकता नहीं है। फिर भी भवन में आग से बचाव के इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
इस पर 15 भवन-कोचिंग संचालक और लाइब्रेरी संचालक को नोटिस जारी किया है। उन्हें सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनसे कहा गया है कि वह मानक पूरे करें। आग बुझाने के इंतजाम करें। अग्निशमन यंत्र होने चाहिए। भवन में एक से अधिक मार्ग और सीढि़यों आपात स्थिति में जाने के लिए होनी चाहिए। नोटिस के साथ संबंधित विभागों को भी पत्र भेजा गया है, जिससे कार्रवाई की जा सके।
इनकी हुई चेकिंग
बुधवार को टीम ने दयालबाग स्थित बाजीराव एंड रेडी इंस्टीट्यूट, भगवान टाॅकीज स्थित गवर्नमेंट एग्जाम वाला कोचिंग सेंटर, कॅरिअर बिल कोचिंग सेंटर, संजय प्लेस स्थित अरेना एनीमेशन सेंटर, कॅरिअर लॉन्चर, ला प्रिया ट्यूटोरियल इंस्टीट्यूट, श्री श्याम लाइब्रेरी, सत्य निकेतन लाइब्रेरी, द ग्लोबल वर्ल्ड लाइब्रेरी, पारंगत कंप्यूटर सेंटर, सैंया स्थित स्टडी जोन लाइब्रेरी, खेरागढ़ स्थित दीक्षा लाइब्रेरी, खुशी लाइब्रेरी, गुरु कृपा लाइब्रेरी, नॉर्थ ईदगाह स्थित होराइजन कोचिंग सेंटर, कोटली बगीची स्थित एसकेडी कोचिंग सेंटर, आवास विकास सिकंदरा स्थित वर्टेक्स क्लासेज सेक्टर, जैतपुर कला, बाह रोड स्थित जनता लाइब्रेरी, भदावर लाइब्रेरी और महर्षि परशुराम लाइब्रेरी पॉइंट में चेकिंग की।
-- -- -