फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NN doctors work wonders; save patient's kidney by performing complex surgery.

Agra News: एनएन के डॉक्टरों ने किया कमाल, जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की किडनी

Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
NN doctors work wonders; save patient's kidney by performing complex surgery.
एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर
आगरा। आर्थिक तंगी के कारण बड़े शहर में इलाज कराने में असमर्थ एक 40 वर्षीय मरीज के लिए आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज वरदान साबित हुआ है। अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने जटिल लैप्रोस्कोपिक असिस्टेड पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी सर्जरी के जरिये मरीज के किडनी ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया है। इस ऑपरेशन से न केवल मरीज की किडनी को बचाया बल्कि महानगर में होने वाले महंगे इलाज से भी राहत दिला दी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी का मुख्य उद्देश्य कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाते हुए स्वस्थ किडनी की कार्यक्षमता को पूरी तरह संरक्षित रखना है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का यही प्रयास रहता है कि जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं यहीं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं। इस पूरी सर्जिकल प्रक्रिया में डॉ. विजय त्यागी और डॉ. अभिषेक पाठक का विशेष योगदान रहा। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया संबंधी जटिल देखभाल में डॉ. अतिहार्ष मोहन, डॉ. प्रभा और डॉ. अमिता त्यागी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed