{"_id":"595bdeac4f1c1b38398b45af","slug":"nitin-tiwari-will-be-new-senior-superintendent-of-mathura-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन तिवारी मथुरा के नए एसएसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन तिवारी मथुरा के नए एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ/मथुरा
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। वाराणसी के एसएसपी नितिन तिवारी को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। नितिन तिवारी पहले भी मथुरा के एसएसपी रह चुके हैं। यहां उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं।
मथुरा के एसएसपी विनोद कुमार मिश्र को सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया है। अखिलेश सरकार में लंबे समय तक आगरा के एसएसपी रहे प्रीतिंदर सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ रही सरकार ने एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा को हटा कर आनंद कुमार को नया एडीजी कानून व्यवस्था बनाया गया है। आदित्य मिश्रा को एडीजी कार्मिक बनाया गया है।
इनके अलावा, एचसी अवस्थी को डीजी विजलेंस बनाया गया है। आलोक प्रसाद को ईओडब्लू के डीजी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सूर्य कुमार को होमगार्ड का डीजी बनाया गया है। प्रशांत कुमार को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा समेत 11 जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ की एसएसपी रहीं मंजिल सैनी को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है। अमित पाठक को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है वह अभी तक एसटीएफ की कमान संभाले हुए थे। बरेली में लंबे समय तक एसएसपी रहे आरके भारद्वाज को वाराणसी का एसएसपी बनाया गया है। ऊंचाहार में पांच लोगों की निर्मम हत्या की गाज एसपी रायबरेली पर गिरी है। रायबरेली के एसपी गौरव सिंह को भी हटाकर उनके स्थान पर शिव हरि मीणा को भेजा गया है।