{"_id":"69121efea4b415450903c6be","slug":"nitin-gadkari-took-cognizance-of-mp-dimples-letter-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-913708-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांसद डिंपल के पत्र का नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांसद डिंपल के पत्र का नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान
Mon, 10 Nov 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच 91 पर कुरावली में जैथला लिंक मार्ग के लिए अंडरपास बनवाए जाने की मांग की थी। सांसद के पत्र का संज्ञान लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
कुरावली में नेशनल हाईवे 91 पर जैथरा लिंक मार्ग के पास अंडरपास नहीं होने से यहां क्रॉसिंग के दौरान कई दुर्घटना हो चुकी हैं। सड़क हादसों की जानकारी सांसद डिंपल यादव ने ली। सांसद ने 18 अक्तूबर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जैथरा लिंक मार्ग पर अंडरपास बनवाए जाने की मांग की थी। उनके पत्र के आधार पर संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।